अनुराग ठाकुर बोले- नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लिए शनिवार को केंद्र सरकार का कैलेंडर लॉन्च करते हुए कहा कि 2023 की समाप्ति के साथ ही नया वर्ष अवसरों की नई सुबह लेकर आ रहा है। दुनिया आशा भरी नजरों से नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही है। हमें ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फार द व‌र्ल्ड’ जैसी पहलों के कारण बेमिसाल सफलता मिली है।

क्या कुछ बोले अनुराग ठाकुर?

कैलेंडर की थीम हमारा संकल्प विकसित भारत है, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। कैलेंडर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों के जरिये आमजन के जीवन में आए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिवर्तन को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा,

कैलेंडर को राष्ट्र की उन्नति के प्रति सरकार के समर्पण को मासिक आधार पर याद दिलाने के लिए तैयार किया गया है। यह दृढ़संकल्प, एकता और साझा दृष्टिकोण के साथ काम करने एवं संपन्न भारत बनाने की दिशा में यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरणा देता है। इसमें अयोध्या सहित देशभर के तीर्थस्थलों के विकास को शामिल किया गया है। साथ ही भारत की प्रगति, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कूटनीति जैसे क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को दर्शाया गया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, जो देश मोबाइल फोन का दूसरा बड़ा आयातक था, वह अब दूसरा बड़ा निर्माता है। पहले हम वैक्सीन आयात करते थे, किंतु अब पूरी दुनिया को वैक्सीन दे रहे हैं। विनिर्माण के क्षेत्र में अपार सफलता मिली है। तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ भारत महत्वपूर्ण शक्ति बन चुका है।

उज्ज्वला योजना से हो रहा महिला सशक्तिकरण

सरकार की सामाजिक जिम्मेवारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना और ड्रोन दीदी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हो रहा है। किसानों की समृद्धि पर अब तक 2.8 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा,

तिथियां बदल गईं, वर्ष बीत गया, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता-ईमानदारी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार एवं विकसित भारत का संकल्प। यही कारण है कि देश में आज ‘भरोसा बरकरार, मोदी सरकार’ का नारा बुलंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं

Leave a Reply

Your email address will not be published.