आइए जानते हैं स्किन के लिए अंडे का इस्तेमाल कैसे करें…

अंडे में प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। सेहत के साथ ये स्किन और बालों के लिए लाभदायक है। आइए जानते हैं स्किन के लिए अंडे का इस्तेमाल कैसे करें…

अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ये स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे पर दिखाने वाले झाइयां, मुंहासे, एजिंग आदि की समस्या से छुटकारा दिलाने में ये फेस पैक काफी मदद करते हैं। आइए जानें, स्किन का ख्याल रखने के लिए अंडे को किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद

स्किन की टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण में अंडे की सफेदी मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं।

दही

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही और अंडे से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक टी स्पून दही, एक टी स्पून शहद और खीरे का रस मिला लें, अब इसमें अंडे की सफेदी डालकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

खीरा

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक छोटे बाउल में अंडे की सफेदी लें, अब इसमें खीरे का पेस्ट डाल कर इसे अच्छी तरह मिला दें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।

हल्दी

इसके लिए छोटे साइज की कटोरी में एक चम्मच हल्दी लें, अब इसमें अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें। चाहें तो आप इसमें संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल सकती हैं। अब इसे फेंट लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.