इए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ..

जुलाई मास में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 07 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र भौतिक सुख एवं सुविधा के कारक ग्रह हैं। जिस राशि की कुंडली में शुक्र प्रबल होते हैं उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

HIGHLIGHTS

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह कुछ अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिससे सभी राशियों के लिए जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, 07 जुलाई, शुक्रवार के दिन शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकरात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन इस अवधि में तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान विवाह क्षेत्र में जातक को लाभ मिलने की संभावना अधिक है। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन भी सकता है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस अवधि में लाभ मिलने की संभावना अधिक है। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में लाभ मिल सकता है। इसके साथ इस अवधि में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान जातक अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आपके कार्य से उच्चाधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए योग्य प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान जातक को पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, साथ गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साहस व पराक्रम में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। कार्यस्थल में परिवर्तन का विचार कर रहे जातकों को इस दौरान लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.