चन्द्र ग्रहण 2023 : ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार को देखा गया। चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट बंद किए गए थे, जोकि आज सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए |

चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि आज रविवार सुबह से मंदिर में दैनिक पूजा शुरू हो गई है।
यमुनोत्री धाम में भी सुबह शुद्धिकरण के पश्चात मंदिर खोल दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने के बाद सुबह से हर की पैड़ी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दान और पूजा कर अपने लिए मनोवांछित फल की कामना की।
शनिवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया। एक घंटा 19 मिनट तक रहे चंद्र ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत में भी देखा गया। सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में चंद्र ग्रहण नजर आया, तो आखिर में गुजरात के राजकोट इसे देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.