जानिए इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिलता है

 साबूदाना में कैल्शियम आयरन पोटेशियम कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिलता है। उच्च रक्तचाप मधुमेह और मोटापे में साबूदाना दवा की तरह काम करता है।

 बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को एक्टिव और डेडिकेट रहना पड़ता है। लापरवाही बरतने से मोटापा के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। जानकारों की मानें तो एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कड़ी परिश्रम के बाद ही कंट्रोल होता है। इसके लिए खानपान और रहन सहन में व्यापक सुधार की जरूरत होती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात में इन लाइट और पौष्टिक चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

साबूदाना खिचड़ी खाएं

साबूदाना में कैल्शियम, आयरन,पोटैशियम, कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिलता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे में साबूदाना दवा की तरह काम करता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। भूख नहीं लगने की वजह से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रात में साबूदाना खिचड़ी का सेवन करें

मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल में पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में रक्त संचार भी सही से होता है। इसके लिए रात में मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करें।

पपीते का सलाद खाएं

पपीते में पपाइन पाया जाता है। यह एक पाचक एंजाइम है। इससे पेट संबंधी विकारों में आराम मिलता है। इससे पेट में होने वाली परेशानियों कब्ज, बदहजमी और एसिडिटी में राहत मिलता है। पपीते का सलाद भी लाइट फ़ूड है। आप रात में पपीते के सलाद का सेवन कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ओट्स इडली का भी सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.