झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स के नतीजे जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स..

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे जारी होने के बाद बाद अब कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजों का इंतजार है।  झारखंड बोर्ड इंटर कला के साथ-साथ आज वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजों का भी एलान कर देगा। हालांकि, इस संबंध में झारखंड एकेडिमक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) की ओर से आधिकारिक सूचना पहले जारी नहीं हुई थी। लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, नतीजे आज ही रिलीज किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं पोर्टल पर नतीजे चेक कर सकेंगे। वहीं, अगर पिछले साल के रिजल्ट को देखें तो कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टॉप 3 रैंक पर अपनी जगह बनाई थी।

साल 2022 में झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी (Nikki Kumari JAC Topper) ने प्रदेश भर में टॉप किया था। निक्की को 500 में से 478 अंक मिले थे।

पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर श्रेया पांडेय (Shreya Pandey) थे। श्रेया को 477 अंक हासिल हुए थे।

2022 में तीसरे पायदान पर झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य स्ट्रीम में रांची की नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हैं, जिन्हें 475 अंक मिले थे।

फॉलो करें ये स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स के नतीजे जांचने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक परिणाम वेबसाइट – jacresults.com पर जाना होगा। अब “वार्षिक इंटरमीडिएट वाणिज्य परीक्षा के परिणाम – 2023” लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए स्थान में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, JAC 12वीं कला परिणा

2023″ लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए स्थान में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, JAC 12वीं कला परिणाम 2023 और JAC 12वीं वाणिज्य परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब स्टूडेंट्स उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.