पति की दूसरी शादी की जानकारी होने के बाद महिला ससुराल से लौट रही थी तभी.. 

पति की दूसरी शादी की जानकारी होने के बाद महिला ससुराल से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पनियाला रोड पर सुनसान जगह पर महिला के देवर ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

 पनियाला रोड पर पिस्टल लगाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला को पीटा गया।

पति की दूसरी शादी की जानकारी होने के बाद महिला ससुराल से लौट रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके आ गई। इसी बीच महिला के पति ने किसी युवती से दूसरी शादी कर ली।

ससुरालियों ने महिला से विवाद किया और घर से निकाल दिया

जब महिला को इसका पता चला तो वह दो दिन पहले अपने पति से इस बारे में बातचीत करने ससुराल गई थी। यहां पर ससुरालियों ने महिला से विवाद किया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला वहां से सहारनपुर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में पनियाला रोड पर सुनसान जगह पर महिला के देवर ने उसे रोक लिया। देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

महिला ने शोर मचाया तो आरोपित उसकी पिटाई कर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला ने इस बावत गंगनहर कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती से छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई

ज्वालापुर सराय रोड पर एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर युवती के स्वजन ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। सराय क्षेत्र की एक युवती घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक ने बगल में आकर तेज हार्न बजाया। युवती ने आपत्ति की तो युवक उलझ गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा।

युवती ने अपने स्वजन को बुला लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर उन्होंने जमकर पीटा। युवक जान बचाने के लिए अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक की बाइक उठाकर ले गए। एसएसआइ अंशुल अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.