मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है जो त्याग के सार को समझता है-किरेन रिजिजू

कांग्रेस के ट्वीट सावरकर समझा क्या नाम-राहुल गांधी है को लेकर भाजपा ने उस पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है जो त्याग के सार को समझता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का एक ट्वीट को लेकर रविवार को घमासान मच गया। इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को महान आत्मा का अपमान न करने की नसीहत दी।

कांग्रेस का सावरकर पर ट्वीट

दरअसल, 19 मार्च को कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था- सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है। इस तस्वीर में राहुल गांधी सीट बेल्ट लगाए हुए एक कार में बैठे हुए हैं। इसी ट्वीट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

‘महान आत्मा का अपमान न करें’

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़ कर विनती कर रहा हूं।

रिजिजू ने शेयर किया सावरकर पर वीडियो

रिजिजू ने अपने ट्वीट के रिप्लाई में एक वीडियो ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है, जो त्याग के सार को समझता है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज है, जिसमें उन्होंने सावरकर का मतलब समझाया था।

एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा ट्वीट

बता दें, कांग्रेस के इस ट्वीट को अब तक एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इनमें से 31.9K लोगों ने ट्वीट को लाइक किया है, जबकि 6 हजार 900 से अधिक लोगों ने ट्वीट को रिट्वीट किया है। इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं।

राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही भाजपा

बता दें, संसद का बजट सत्र सत्ता और विपक्ष के हंगामे के कारण नहीं चल पा रहा है। एक तरफ जहां भाजपा लंदन में लोकतंत्र पर दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस अदाणी मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.