वाराणसी शहर साफ-सुथरा दिखे इसलिए ,इन कूड़ाघरों को बंद करने की तैयारी..

जायका ने काशी की स्वच्छता के लिए सभी कूड़ाघरों को बंद करने की सलाह दी है। तीन कूड़ाघरों को बंद करके वहां पोर्टेबल काम्पेक्टर लगाया जाएगा। बेनियाबाग काे इसके लिए बेस तैयार भी कर लिया गया है। नगर निगम ने तीन कूड़ा घरों को बंद किया है।

तहसील के पास गिलट बाजार, मलदहिया, सेनपुरा, औरंगाबाद, सर्किट हाउस, अर्दली बाजार, राजघाट, भवनिया तिराहा, रेवड़ी तालाब, शिवाला, पितरकुंडा, हड़हा सराय, मच्छोदरी, हरतीरथ, बाकराबाद, आजाद पार्क, दीनदयाल अस्पताल, नगर निगम मुख्यालय।

 करीब एक साल से शहर का भ्रमण करने और कूड़े की प्रकृति पर काम करने वाली जायका की टीम ने नगर निगम को सभी कूड़ा घरों को बंद करने की सलाह दी है। शहर साफ-सुथरा दिखे और स्वच्छता रैंकिंग में नंबर एक आए इसलिए इस सलाह को स्वीकार करते हुए नगर निगम ने तीन कूड़ा घरों को तीन माह के भीतर बंद किया है। बाकी बचे 18 कूड़ाघरों को बंद करने पर मंथन शुरू हो गया है।

सात सदस्यीय टीम बनारस में एक साल से कूड़ा पर काम कर रही है। इसके लिए तीसरी मंजिल पर एक हाल नगर निगम ने भी दिया है। इस टीम ने एक साल से भ्रमण करने और पर्यवेक्षण करने के बाद नगर निगम को एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें सभी कूड़ा घरों को बंद करके वहां पोर्टेबल कांपेक्टर लगाने की सलाह दी है।

ऐसा करने से कूड़ाघरों के पास गंदगी व कचरा नहीं दिखेगा। मशीन कूड़ा को कम्प्रेश करके उसमें से लीचेट निकाल देगी जिससे वहां आसपास रहने वाले लोगों को उसकी बदबू भी नहीं आएगी। घनी आबादी वाले शहर में ऐसा करने से काफी राहत मिलेगी। उधर, जायका टीम की सलाह पर बेनिया, नई सड़क के पास प्राची सिनेमा के सामने व शिवपुर अस्पताल परिसर का कूड़ा घर नगर निगम ने बंद करा दिया है।

24 काम्पेक्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू

जायका की सलाह पर नगर निगम प्रशासन ने शहर के 24 स्थानों पर पोर्टेबल काम्पेक्टर लगाने का निर्णय लेते हुए मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों को जागरूक भी करने की सलाह दी है ताकि समय से लोग अपने कूड़ा को घरों से निकाले।

जायका टीम ने नगर निगम के अधिकारियों को बताया है कि जापान के शहरों में मात्र दो दिन ही लोग अपने घरों से कूड़ा निकालते हैं। बहुत जरूरी कूड़ों के लिए कुछ स्थानों का चिंहाकन किया गया है जहां, लोग खुद कूड़ा लेकर जाते हैं। टीम का यह भी कहना है कि अगर इस व्यवस्था को नहीं अपनाएंगे तो लाख कोशिश कर लें लेकिन कूड़ा उठान व उसके प्रबंधन में असफल रहेंगे।

जायका ने काशी की स्वच्छता के लिए सभी कूड़ाघरों को बंद करने की सलाह दी है। तीन कूड़ाघरों को बंद करके वहां पोर्टेबल काम्पेक्टर लगाया जाएगा। बेनियाबाग का इसके लिए बेस तैयार भी कर लिया गया है। टीम ने शहर के करीब 400 प्वाइंट्स पर लगे लोेहे के बिंस को भी हटाने की रिपोर्ट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.