सिक्‍योरिकी पैकेज से मिलेगी यूक्रेन को मदद ,जानें- क्‍या है इसमें खास..

अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को एक बार फ‍िर हथियार देने के मकसद से सिक्‍योरिअी पैकेज की घोषणा की है। ये सिक्‍योरिटी पैकेज करीब 28 करोड़ डालर का है। इसमें अमेरिका ने कई सारी चीजों की घोषणा की है।

 अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के बढ़ते हमलों को देखते हुए कीव को 28 करोड़ डालर का सुरक्षा सहयोग दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि अमेरिका यूक्रेन की हर संभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है। अमेरिका यूक्रेन की कुछ समय तक नहीं बल्कि लंबे समय तक मदद के लिए तैयार है।

मिलेगी यूक्रेन को मदद 

अमेरिका से यूक्रेन को मिला सिक्‍योरिटी पैकेज उनकी सुरक्षा को मजबूती देने और रूस पर भारी पड़ने में मदद करेगा। अपने एक और ट्वीट में उन्‍होंने नाटो सदस्‍य देशों की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाने की भी बात कही है। लायड ने लिखा है कि उन्‍होंने पौलेंड के डिप्‍टी पीएम से बात की है। ये बातचीत दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर थी और इसमें यूक्रेन को मदद की भी बात की गई। इसमें कहा गया कि नाटो सदस्‍य देशों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जंग के बीच कई उतार-चढ़ाव

गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच की जंग अब 9 माह से अधिक समय हो गया है। इस दौरान जंग के इतर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। जंग के बीच में हुई यूक्रेन-रूस अनाज डील को मास्‍को ने रद कर दिया है। वहीं काला सागर स्थित अपने नेवल बेस पर हुए हमले से रूस बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है। यूक्रेन के करीब 20 लाख लोग बिना बिजली के जीवन गुजारने को मजबूर हैं। अनाज डील रद करने के बाद एक बार फिर से पूरी दुनिया में अनाज की किल्‍लत की समस्‍या खड़ी हो सकती है। कई देशों ने रूस से इस बारे में दोबारा विचार करने की अपील की है तो कुछ ने इस फैसले को लेकर राष्‍ट्रपति पुतिन की कड़ी आलोचना भी की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.