MPBSE  बोर्ड  रिजल्ट 2023 कब आएगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार कुछ ही घंटों में समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज यानी वीरवार, 25 मई 2023 को कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दसवीं की परीक्षा में मृदुल पाल ने टॉप किया है। कक्षा 10 की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची, सोनी की कीर्ति प्रभा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोढी रहीं। वहीं, 12वीं नारायण शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा गुरूवार, 25 मई 2023 को की जाएगी।

कितने बजे घोषित होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा एमपीबीएसई द्वारा 25 मई को दोपहर 12.30 बजे की जानी है।

एकसाथ घोषित होंगे MPBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC), हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) और हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) – वोकेशनल की घोषणा एकसाथ 25 मई 2023 की दोपहर 12.30 बजे की जाएगी।

कहां देखें मध्य प्रदेश HSC, HSSC रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए स्टूडेंट्स को राज्य के रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा। इसी पोर्टल पर दोनों ही कक्षाओं के परिणाम देखे जा सकेंगे।

मध्य प्रदेश रिजल्ट देखने के लिए क्या डिटेल सबमिट करनी होगी?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.