ओडिशा बोर्ड 2022: घोषित हुए ओडिशा 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे

ओडिशा बोर्ड से 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए आज, 27 जुलाई 2022 की तारीख निर्णायक बन गई है। काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (सीएचएसई), ओडिशा द्वारा साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज शाम 4 बजे के बाद कर दी गई है। इसकी जानकारी ओडिशा राज्य में सरकार में स्कूल एण्ड मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर दास ने मंगलवार, 26 जुलाई 2022 को साझा की थी। शिक्षा मंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक सीएचएसई ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 27 जुलाई को शाम 4 बजे की जानी थी।

CHSE Odisha 12th Result 2022: ओडिशा 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे ऐसे करें चेक

ऐसे में ओडिशा बोर्ड से विज्ञान व वाणिज्य वर्गों के छात्र-छात्राएं सीएचएसई ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा हो जाने के बाद अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in पर जाना होगा और अपनी सम्बन्धित कक्षा व वर्ग के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना 9-अंकों का रोल नंबर, अपनी जन्म-तिथि और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम और विषयवार प्राप्तांक की अंक-तालिका स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

CHSE Odisha 12th Result 2022: नतीजों का इंतजार करीब 3 लाख परीक्षार्थियों को

बता दें कि ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल से 31 मई 2022 के बीच विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया गया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं में इस साल करीब 3 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इन लाखों छात्र-छात्राओं का ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार आज समाप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.