किरण खेर ने पुनीत सागर अभियान का किया शुभारंभ , सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे

चंडीगढ़ में पुनीत सागर अभियान की आज से शुरुआत की गई है। सुखना लेक पर एनसीसी कैडेट्स के साथ शहर की सांसद किरण खेर ने पुनीत सागर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स व सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में ‘पुनीत सागर अभियान’ की आज से शुरुआत की गई है। सुखना लेक पर एनसीसी कैडेट्स के साथ शहर की सांसद किरण खेर ने पुनीत सागर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के जल स्त्रोतों की सफाई करेंगे।

केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए इस अभियान को देश के कई राज्यों में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ समुद्र तटों को रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस अभ्यास में 127 तटीय क्षेत्र एनसीसी इकाइयों से कुल 3.40 लाख कैडेट तैनात किए गए हैं।

पुनीत सागर अभियान के उद्घाटन मौके पर सांसद किरण खेर ने कहा कि जब मैं इन युवाओं में अनुशासन और देश प्रेम का जज्बा देखती हूं तो खुशी होती है कि देश का भविष्य सुरक्षित है। इस अभियान के तहत पहले देश की समुद्री किनारों को साफ किया गया। अब इसी अभियान की दूसरी कड़ी में देश के अंदर अन्य जल स्त्रोतों को साफ किया जाएगा। यह बहुत जरूरी है इससे लोगों में संदेश दिया जा रहा है।

बता दें कि इस अभियान में एनसीसी की तीनों इकाइयां आर्मी विंग, नेवी और एयरफोर्स विंग से जुड़े कैडेट्स हिस्सा लेंगे। पुनीत सागर अभियान के उद्घाटन मौके पर एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल राजीव छिबड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष ससोदिया के ठीकानों पर सीबीआइ रेड के मामले में किरण खेर ने कहा कि अगर वह सच्चे हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है कानून का अपना कर रहा है और आगे भी इसी तरह करता रहेगा। आम आदमी पार्टी इस प्रक्रिया को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जबकि यह सीबीआइ का काम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.