जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन

मेष:

8 अगस्त दिन रव‍िवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क में रहेगा। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज कर्क राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। कर्क के अलावा आज का दिन सिंह राशि के लिए भी सुखद रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा है, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। घर हो या कार्यक्षेत्र आज हर जगह आप विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन भी खर्च हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

वृषभ:

आज स्वास्थ्य के प्रत‍ि अध‍िक सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज अन‍ियम‍ित खानपान पर न‍ियंत्रण रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। वृश्चिक राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष कोई लुभावना प्रस्ताव पेश करेगा। लेक‍िन उसके बहकावे में आने की बजाए सोच-समझकर फैसला लें। आज सायंकाल से रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

मिथुन:

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं। इसको सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल का लंबा समय लग सकता है। इस दौरान परेशान होने की बजाए धैर्यपूर्वक आप अपने कार्य को पूरा करने में लगे रहें। आज आप आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। लेक‍िन सेहत और न‍िवेश संबंधी मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

कर्क:

भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। जिनकी अतीत में आपको तलाश थी वह उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी। पर‍िवार में भी सभी का सहयोग और प्रेम म‍िलेगा। इससे मन अत्‍यंत प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

सिंह:

आज न‍िजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय क‍िसी धार्मिक आयोजन के संचालन में व्यतीत हो सकता है। रात्रि में आपको कोई तोहफा मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 84 प्रत‍िशत

कन्या:

सहकर्मियों के सहयोग से आज आप क‍िसी बड़ी परियोजना को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा आज किसी वर‍िष्‍ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से अरसे से चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आंकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला करें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

तुला:

आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन व्‍यक्तिगत संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं अन्यथा आप संशयग्रस्त हो सकते हैं। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 81 प्रत‍िश

वृश्चिक:

आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। द‍िन के दूसरे प्रहर में स्थितियां आपको सुलझती हुई नजर आएंगी। क‍िसी नए व्‍यक्ति को व्‍यवसाय में शाम‍िल करने से पहले उसके बारे में अच्‍छे से जांच-पड़ताल कर लें। ताक‍ि आपको भव‍िष्‍य में पछताना न पड़ें। भाग्‍य स्‍कोर : 71

धनु:

आज सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मदद मांगते ही रहेंगे। आप सहजतापूर्वक न कहना भी सीखें अन्‍यथा लोग आपका फायदा उठाते ही रहेंगे। ध्‍यान रखें जब आप खुद का सम्‍मान करेंगे तभी समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। आज पर‍िवार में क‍िसी व‍िवाद के चलते मूड में उतार-चढ़ाव बना ही रहेगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई बातचीत से आज आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 52 प्रत‍िशत

मकर:

आज आपके जीवन में एक महत्‍वपूर्ण परिवर्तन होने का योग है। हो सकता है इसके चलते आपको किसी कठिन दौर से गुज़रना पड़ जाए। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। इसल‍िए धैर्य बनाए रखें और सहजता से आगे बढ़ें, ये समय जल्‍दी ही बीत जाएगा। भाग्‍य स्‍कोर : 53

कुंभ:

आज हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। यह आपके ल‍िए शुभ भी हो सकता है। पर‍िवार में क‍िसी सुखद समाचार का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

मीन:

आज आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपको अपने परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। इसल‍िए परेशान न हों, धैर्य रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत 

Leave a Reply

Your email address will not be published.