जानिए कौन से मंदिरों में हो रहा पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ..

रायपुर के बालाजी मंदिर में भक्तों का एक अलग ही भाव देखने को मिला। यहां मंदिर में पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जा रहा है। पाठ के आयजोन में महिला और पुरुषों की भक्ति देखने को मिली।

 रायपुर के बालाजी मंदिर में भक्तों का एक अलग ही भाव देखने को मिला। यहां मंदिर में पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जा रहा है। पाठ के आयजोन में महिला और पुरुषों की भक्ति देखने को मिली।

5 दिवसीय विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का समापन 21 दिसंबर बुधवार को होगा और चार दिनों में अब तक साढ़े चार करोड़ सहस्त्रनाम का पाठ किया जा चुका है। इसका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज किया जाएगा और इसका परीक्षण करने के लिए एक टीम रायपुर भी पहुंच गई है। विष्णु पाठ पूरा होने के अंतिम दिन पांच करोड़ के लक्ष्य का परीक्षण करके रिकार्ड बनाने का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

परिसर में लगाए गए 8 सीसीटीवी

पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का रिकार्ड रखने के लिए परिसर में 8 सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। बता दें कि प्रत्येक चक्र के बाद गणना को कंप्यूटर में दर्ज किया जा रहा है। पाठ के लिए 20 से अधिक महिलाओं का ग्रुप तैयार किया गया हैं। एक-एक ग्रुप में 20 से 25 की संख्या में महिलाएं पाठ कर रही हैं। इसकी जानकारी आंध्रा एसोसिएशन एवं गुढ़ियारी स्थित श्री बालाजी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मोहन के.नायडू, एवं समिति के गणना अधिकारी बीवीएस राजकुमार ने दी है।

पाठ में लिया जा रहा 1 हजार विष्णु का नाम

लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज होने के लिए तैयार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लगातार किया जा रहा है। बता दें कि एक पाठ को पूरा करने में लगभग 15 से 18 मिनट का समय लग रहा है। वहीं 25 महिलाओं का ग्रुप एक पाठ करते समय 1 हजार विष्णु भगवान के नाम का उच्चारण कर रहे है। 5 करोड़ विष्णु नाम का लक्ष्य हासिल करने के लिए 5 दिनों में 50 हजार बार पाठ किया जाएगा।

कौन से मंदिरों में हो रहा पाठ

बता दें कि विष्णु पाठ गुढ़ियारी के बालाजी मंदिर, गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर और टाटीबंध स्थित श्रीराम मंदिर में किया जा रहा है। रायपुर के अलावा भिलाई और बिलासपुर के बालाजी मंदिर में भी अनेक समाज की 1 हजार से ज्यादा महिलाओं में इस पाठ का उत्साह देखने को मिल रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.