जानें कुछ ऐसे में फलों के बारे में, जिनके सेवन से आप दांतों के पीलेपन की समस्या से पा सकते हैं छुटकारा..

सेहतमंद रहने के लिए अच्छे आहार के साथ ही शरीर की साफ-सफाई भी काफी जरूरी होती है। इसके अलावा मुंह की सफाई भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। स्वस्थ और मजबूत दांत न सिर्फ हमें कई परेशानियों से बचाते हैं, बल्कि हमें खुलकर मुस्कुराने का कॉन्फिडेंस भी देते हैं। लेकिन अगर आपके दांत कमजोर और मसूड़े खराब हैं, तो इसकी वजह से आपको कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

लोगों को ओरल हेल्थ की यही अहमियत समझाने और इसके प्रति जागरुक करने के मकसद से हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। अगर आप पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं, तो इस इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे, कुछ ऐसे में फलों के बारे में, जिनके सेवन से आप दांतों के पीलेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सेब

सेब न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है,बल्कि इसे खाने से पीले दांतों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी पीले दांतों की वजह से खुलकर मुस्कुराने से डरते हैं, तो इसके लिए रोजाना सुबह-शाम ब्रश करने से पहले एक सेब खाएं। इसमें मौजूद मैलिक एसिड मुंह में लार बनाता है, जिससे दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

अमरूद

अमरूद भी हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। साथ ही इसकी पत्तियां भी कई समस्याओं में गुणकारी होती है। अगर आप अपने पीले दांतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना एक अमरूद काटकर खाने से फायदा मिलेगा। दरअसल, इसे खाने से दांतों का पीलापन कम होने लगता है और आपके दांत चमकने लगते हैं।

स्ट्रॉबेरी

अगर आप दांतों के पीनेपन से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में भी मैलिक एसिड नामक नेचुरल एंजाइम पाया जाता है, जो दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर मुंह के बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होते हैं।

गाजर

फलों के अलावा आप सब्जियों की मदद से भी अपने दांतों की पीलापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए गाजर का सेवन काफी फायदेमंद होगा। दरअसल, गाजर खाने से मुंह में लार बनती है, जो दांतों के लिए क्लिजिंग का काम करते हैं। इससे मसूड़े तो मजबूत होंगे ही, साथ ही दांतों पर जमा प्लाक भी निकल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.