पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के विधायक पर भाजपा का एक्शन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना से विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। राजा सिंह को भाजपा से सस्पेंड कर दिया गया है। राजा सिंह को पुलिस आज सुबह गिरफ्तार कर चुकी है।

पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही थी।

बता दें कि पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें मंगलवार सुबह को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया है।

राजा सिंह का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.