फडणवीस के बयान पर आदित्य ठाकरे ने किया पलटवार जानें? क्या कहा

महाराष्ट्र में वेदांत-फॉक्सकॉन डील मामला और तूल पकड़ते जा रहा है। सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज होते जा रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है>

 महाराष्ट्र में वेदांत-फॉक्सकॉन डील के मामले में सियासत और तेज होती जा रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कमेंट किया है। बता दें कि वेदांत-फॉक्सकॉन डील का गुजरात में होने के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि क्या गुजरात पाकिस्तान है, वह भी भारत का ही हिस्सा है। अब फडणवीस के इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पलटवार करते हुए पूछा है कि तो क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है? वेदांत-फॉक्सकॉन डील चल रहे विवाद के बीच मुंबई में एक कार्यक्रम में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है कि आपने गुजरात में परियोजना (वेदांत-फॉक्सकॉन डील) चलाई?

महाराष्ट्र के युवाओं ने क्या गलती की है?

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा मुझे बताए कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है? आदित्य ठाकरे ने दावा किया परियोजना के परिणामस्वरूप एक लाख नौकरियों का नुकसान हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र के युवाओं को धोखा देने के लिए सरकार को दोषी ठहराया है और पूछा कि इसमें महाराष्ट्र के युवाओं की क्या गलती है? बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य गुजरात “कोई पाकिस्तान नहीं” है और पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

जानिए क्या है वेदांत-फॉक्सकॉन डील विवाद

वेदांता और फॉक्सकॉन ने 13 सितंबर को गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। तब से ही 1.54 लाख करोड़ का वेदांत-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट सौदा विवादों में है। असल में ये परियोजना पहले महाराष्ट्र के पुणे में रखे जाने की उम्मीद थी। गुजरात बनाम महाराष्ट्र की कहानी तब और तेज हो गई जब विपक्ष ने सीएम एकनाथ शिंदे पर नई दिल्ली के निर्देश पर काम करने और इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात को पारित करने की अनुमति देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.