मुंबई पुलिस ने बीजेपी के निष्कासित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस किया दर्ज..  

मुंबई पुलिस ने बीजेपी के निष्कासित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टी राजा सिंह पर भरी सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A 1(a) के तहत केस दर्ज किया है।

 हेट स्पीच के मामले में भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टी राजा सिंह पर भरी सभा में भड़काऊ बयान देने का आरोप है। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A 1(a) के तहत केस दर्ज हुआ है।

क्या है मामला?

दरअसल, राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे।

राजा सिंह की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनके बयान को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया। राजा सिंह की टिप्पणी से पार्टी की किरकिरी हो रही

Leave a Reply

Your email address will not be published.