हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को एक पत्र भी भेजा है।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा है। 

स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं- आनंद शर्मा

सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वे स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे। सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई है। 

हिमाचल प्रदेश में इस साल होगा विधानसभा चुनाव 

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की नजर इस बार भाजपा को हटाकर सत्ता पर काबिज होने पर टिकी हुई है। लेकिन आनंद शर्मा के इस्तीफे से उसकी तैयारियों को झटका लगा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.