अगर आपको चाहिए हेल्दी दांत तो जरुर करे ये काम..

मजबूत दातों के लिए हेल्दी भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी फूड्स के कारण ही आपके दांतों में दर्द और सड़न की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि शुरूआत से ही आप अपने दांतों की देखभाल करें।

 अक्सर लोग अपनी दांतो की देखभाल करना भूल जाते हैं। जब दांतों में सड़न और दर्द की समस्या होती है, तो उन्हें ये तकलीफ समझ में आती है। अगर आप पहले से ही दांतों के लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करेंगे, तो इस समस्या से बच सकते हैं। दरअसल आप जो भी खाते-पीते हैं, उसका प्रभाव आपकी दांतों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने दांतो के लिए हेल्दी डाइट लें। आइए जानते हैं, दातों को हेल्दी रखने के लिए भोजन में क्या शामिल कर सकते हैं?

दांतों को मजबूत बनाने के लिए कच्ची सब्जियां और फल खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल इन्हें चबाने से जबड़े मजबूत हो सकते हैं। जिन फलों या सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, वे दातों की सड़न को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

– कैल्शियम आपके दांतों के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में आप अपने भोजन में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल कर सकते हैं। जैसे- दूध, दही, पनीर आदि का सेवन जरूर करें, आपके दांत मजबूत हो सकते हैं।

– विटामिन-सी दातों को स्वस्थ रखने में सहायक है। आप अपने डाइट में आंवला, गाजर, नींबू आदि को शामिल कर सकते हैं। ये आपके दांतों को हल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

– पालक में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। आप स्वस्थ दांतों के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं।

– अंडे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, आप मजबूत दांतों के लिए अंडे को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

मीठे के शौकिन लोगों को दांती की समस्या ज्यादा होती है। खाने में मीठे की मात्रा कम कर दांतों की समस्या से राहत पाया जा सकता है या जब भी आप मीठा खाते हैं, तो तुरंत कुल्ला कर सकते हैं।

– खूब मात्रा में पानी पिएं। ये आपको दातों को साफ करने का काम करता है। पानी दांतों से खाने-पीने की दाग को कम करने का भी काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.