इस दिन मनाई जाती है शनि जयंती, शनि देव के पिता सूर्यदेव हैं और माता छाया हैं..

सनातन शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनिदेव का जन्म हुआ है। अतः इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनि देव के पिता सूर्यदेव हैं और माता छाया हैं।

 हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 19 मई को शनि जयंती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनिदेव का जन्म हुआ है। अतः इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनि देव के पिता सूर्यदेव हैं और माता छाया हैं। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शनि देव न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा फल देते हैं। बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। एक बार शनि की कुदृष्टि पड़ जाने के बाद व्यक्ति मुसीबतों से घिर जाता है। उसके जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। साथ ही शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव की कृपा-दृष्टि व्यक्ति पर बनी रहती है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनि जयंती के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

– मेष राशि के जातक शनि देव का आशीर्वाद पाने हेतु शनि जयंती पर काले तिल और सरसों के तेल का दान करें।

– वृषभ राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए काले कपड़े का दान करें।

– मिथुन राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले वस्त्र और तिल का दान करें।

– कर्क राशि के जातक उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से शनि की ढैय्या का प्रभाव क्षीण हो जाता है।

– सिंह राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नीलम रत्न का दान करें। अगर आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।

– कन्या राशि के जातक शनि जयंती पर जूते या चप्पल का दान करें।

– तुला राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए काले रंग का वस्त्र और तिल के तेल का दान करें।

वृश्चिक राशि के जातक शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए लोहे का दान करें।

– धनु राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की चीजें जैसे हल्दी, केला, पीली मिठाई और पीले वस्त्र का दान करें। 

– मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए काले वस्त्र का दान करें। गौ माता की सेवा करें। पक्षियों को दाना दें। 

– कुंभ राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। लोहे की चीजें और जूते-चप्पल का दान करें।

– मीन राशि के जातक शनि जयंती के दिन काले तिल, सरसों और तिल के तेल का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.