जानिए किशमिश का सेवन करने से किन बीमारियों में मिलता है फायदे

किशमिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सहायता मिलती है। खासकर कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए रोजाना किशमिश का सकिशमिश सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा, किशमिश के सेवन से कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों में आराम मिलता है। आइए, इसके फायदे के बारे में जानते हैं-

पाचन तंत्र मजबूत होता है

किशमिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सहायता मिलती है। खासकर, कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए रोजाना किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अधिक फायदे के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट किशमिश पानी का सेवन करें।

एसिडिटी में मिलता है आराम

किशमिश में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही किशमिश पीएच लेवल को भी संतुलित रखता है। इसके लिए रोजाना किशमिश का सेवन जरूर करें।

कैंसर में है प्रभावी

किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसे कैटेचिन कहा जाता है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं। इससे कैंसर रोग का खतरा कम हो जाता है।

एनीमिया में फायदेमंद

किशमिश में आयरन, कॉपर, विटामिन बी काम्प्लेक्स मौजूद रहता है। इससे आयरन की कमी से होने वाले रोगों में आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो एनीमिया का खतरा कम हो जाता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो रोजाना किशमिश का सेवन अवश्य करें।

रक्तचाप नियंत्रित रहता है

किशमिश में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम यानी नमक को संतुलित करता है। इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट डायटरी फाइबर होता है, जो उच्च रक्तचाप को कम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.