जानिए कैसे करे बढ़ते वजन को कंट्रोल..

अत्यधिक तनाव लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। फूल गोभी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

 बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करने के लिए डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने से मोटापा के अलावा कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में फूल गोभी को अवश्य शामिल करें। इसके सेवन से मोटापा समेत कई अन्य बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

अत्यधिक तनाव लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। फूल गोभी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड वेसल्स को ब्लॉक नहीं होने देता है। जानकारों की मानें तो उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

वजन कंट्रोल में रहता है

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने आवश्यक पोषक तत्व फाइबर पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने की समस्या से भी निजात मिलता है। फूड चार्ट की मानें तो 100 ग्राम फूलगोभी में महज 25 कैलोरी पाई जाती है। इसमें 92 प्रतिशत पानी और 2.5 प्रतिशत फाइबर पाया जाता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फूलगोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Yoga For Slim Waist: कमर का फैट कम करने के साथ थायराइड में भी फायदेमंद है भूनमन आसन

यह भी पढ़ें

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो फूल गोभी का सेवन अवश्य करें। फूल गोभी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.