जानिए नेहा धूपिया ने बतया हैप्पी-हेल्दी प्रेगनेंसी का सीक्रेट, इसे आप भी कर सकते है फॉलो

एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर कर सबको अपना फैन बना लिया है। नेहा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नेहा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चाएं बटोरती हैं। नेहा दो बच्चों की मां बन चुकी हैं ऐसे में महिलाएं उनकी प्रेगनेंसी टाइम के बारे में जानना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को खूब एंजॉय किया। यहां आप उनसे कुछ टिप्स ले सकते हैं। 

हैप्पी प्रेगनेंसी को किया महसूस

एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने अपनी एक्टिव और फिट प्रेगनेंसी के मंत्रा के बारे में बताया है। नेहा ने बताया कि उन्होंने हैप्पी प्रेगनेंसी को महसूस किया है। साथ ही उस बात को अपनाया जो उन्हें लगा कि बच्चे के लिए सही है। नेहा ने बता चुकी हैं कि उन्होंने अपनी मां और डॉक्टर की सलाह को पूरी तरह से सुना। इसी के साथ उनके पति अंगद बेदी ने उनको पूरी तरह से स्पोर्ट किया। 


दो के लिए नहीं बल्कि एक के मुताबिक खाती थी खाना

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर ये सलाह दी जाती है कि आपको दो लोगों के मुताबिक खाना चाहिए। जबकि नेहा ने इस बात को फॉलो न करते हुए सिर्फ अपने मुताबिक खाया। ऐसा करने पर वह बिंज करने से बचीं और वेट मैनेज करने में भी उन्हें मदद मिली। 

पांच भागों में खाती थी खाना

एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के दौरान 3 मेन मील्स यानी ब्रेकफास्ट लंच और डिनर और 2 छोटी मील्स यानी मिड-मॉर्निंग स्नैक्स और इवनिंग स्नैक्स खाना पसंद करती थी। इसके अलावा भूख लगने पर वह घर का बना खाना ही खाती थी। जिसमें डोसा, वेज टोस्ट, भेल, भिगे बादाम शामिल थे। 

एक्सरसाइज को करती थीं फॉलो

दिल खोलकर खाने के साथ ही वह एक्सरसाइज रूटीन को भी फॉलो करती थीं। उनकी मानें तो आपको एक कोच की निगरानी में एक्सरसाइज करनी चाहिए। वह स्विमिंग, योगा और वॉकिंग प्रेफर करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.