जानिए फाल्गुन मास 2023 के व्रत त्योहार के बारे में..

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इस माह भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। इस मास में महाशिवरात्रि सोमवती अमावस्या से लेकर होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी यानी 12 माह फाल्गुन माह होता है। इसलिए हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस माह को माघ मास की तरह की शुभ माना जाता है। इसलिए इस माह में स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। बता दें कि फाल्गुन मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, होली और फुलेरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाएं जाएंगे। आइए जानते हैं फल्गुन मास में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहारों की सूचि।

फाल्गुन मास 2023 के व्रत त्योहार

6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास आरंभ

9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती

13 फरवरी 2023, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती

17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी

18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या

21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज

23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी

25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी

27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी

4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

6 मार्च 2023, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस

7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती

फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहार

महाशिवरात्रि 2023

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसी के कारण इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

होली 2023

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.