ठाणे के मुंब्रा इलाके में प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ठाणे के मुंब्रा इलाके में किसी विवाद को लेकर 22 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपित अल्तमश मुनेवर दलवी को ठाणे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे, एजेंसी। Maharashtra News: महाराष्ट्र में ठाणे (Thane) के मुंब्रा इलाके में किसी विवाद को लेकर 22 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी (Boyfriend ) ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपित अल्तमश मुनेवर दलवी (23) को ठाणे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

अफेयर को लेकर था विवाद

मुंब्रा पुलिस थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोरसे ने बताया कि पीड़िता मुस्कान उर्फ नादिया मुल्ला शनिवार को विरानी एस्टेट इलाके में मृत पाई गई, जो गर्भवती (Pregnant Girlfriend) थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि पीड़िता दलवी के साथ रिश्ते में थी और उनके अफेयर को लेकर कुछ विवाद थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपित पीड़िता से छुटकारा पाना चाहता था और उसने कथित तौर पर हमला किया और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। 

मुंबई की महिला लैब तकनीशियन को ‘कस्टम क्लीयरेंस’ धोखाधड़ी में 15 लाख का नुकसान

मुंबई की 24 वर्षीय प्रयोगशाला तकनीशियन को साइबर धोखाधड़ी में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसने एक व्यक्ति द्वारा भेजे गए गिफ्ट पार्सल के लिए सीमा निकासी शुल्क के लिए पैसे भेज दिए। पुलिस ने कहा कि गिफ्ट भेजने वाले ने सीरिया से होने का दावा किया था।

शनिवार को दर्ज प्राथमिकी दर्ज (एफआइआर) में महिला ने कहा कि धोखाधड़ी अप्रैल से चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जालसाज की पहचान सीरिया में एक सैन्य शिविर में काम करने वाले स्मिथ के रूप में की गई। उसने महिला से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। उसने महिला से कहा कि वह अपनी सारी बचत और आभूषण उसे सुरक्षित रखने के लिए भेज देगा, क्योंकि उसका वहां कोई रिश्तेदार नहीं है। आरोपित ने उससे कहा कि उसे नकदी वाले पार्सल का दावा करने के लिए सीमा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है।इसके बाद महिला ने उसके बैंक खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पीड़िता ने महसूस किया कि उसके साथ धोखा हुआ है, क्योंकि जालसाज ने उससे 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने उस व्यक्ति से अपने सारे पैसे वापस करने के लिए कहा। हालांकि, उसने जवाब देना बंद कर दिया। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.