दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 7 सात नवंबर से नामांकन शुरू…

मतदान की तारीख का ऐलान होते ही दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव के लिए आज यानी 7 सात नवंबर से नामांकन किया जा सकेगा।

दिल्ली नगर निगम का चुनावी बिगुल बज चुका है। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इससे पहले रविवार को निर्वाचन कार्यालयों में नामांकन की तैयारी की गईं। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही प्रत्याशियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई।

एसडीएम करावल नगर ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जाएंगे। नामांकन का कार्य सात से 14 नवंबर तक चलेगा। नामांकन पर्चों की जांच 16 नवंबर को की जाएगी और 19 नवंबर तक नामांकन से नाम वापस लिया जा सकता है।

7 दिसंबर को आएंगे एमसीडी चुनाव के नतीजे

उल्लेखनीय है कि 4 नवबंर को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव का ऐलान हो चुका है। एकीकृत नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर और मतगणना सात दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए आज सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे, जो 14 नवंबर तक चलेगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है, जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे दिन निगम ने हटाए 50 हजार अवैध पोस्टर-होर्डिंग्स

एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद अवैध रूप से लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का अभियान जोर-शोर से चल रहा है। दूसरे दिन निगम की टीम ने चारों जोन में करीब 50 हजार अवैध होर्डिंग्स-पोस्टर हटाए हैं। निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन 33 हजार 487 पोस्टर हटाए गए, 7601 होर्डिंग्स, 3343 बैनर और 5343 छोटे बैनर हटाए।पहले दिन 70741 पोस्टर शनिवार को हटाए गए थे। दूसरे दिन हटाए गए 494774 पोस्टर होर्डिंग्स को मिलाकर अब यह आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 515 हो गया है। दिल्ली नगर निगम ने राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 12 जोन में कार्रवाई के लिए 24 टीमें गठित की हैं।पहले दिन 70741 पोस्टर शनिवार को हटाए गए थे।

निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने चलाया हर घर संपर्क महाअभियान

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने हर घर संपर्क अभियान को महाअभियान में बदल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों ने लोगों के घर जाकर संपर्क कर निगम चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा। लोगों को झंडे, स्टीकर आदि किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अभियान को समर्थन मिल रहा है।

संपर्क अभियान संयोजक और प्रदेश भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने नवीन शाहदरा जिले के सुंदर नगरी और नंद नगरी क्षेत्र में, राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली की सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर ने अमर कालोनी और श्रीनिवासपुरी क्षेत्र में, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने हौज खास और कोटला मुबारकपुर में, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मीठापुर में, सांसद रमेश बिधूड़ी ने पालम में, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशीष सूद ने जनकपुरी वेस्ट में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नवीन शहादरा में, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने साउथ एक्स में जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.