देश के पहाड़ी राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना,साथ ही जानें अन्य राज्यों का हाल..

 मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ एक स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

 देश के अधिकतर राज्यों में पारा अब बढ़ रहा है। जिससे देशवासियों को मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके कारण देश के पहाड़ी राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

15 मार्च से बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ एक स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 17 मार्च के बीच दक्षिण, मध्य व पूर्वी भारत में वर्षा का दौर भी शुरू हो सकता है।

दिल्ली-NCR में गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

वहीं, दिल्ली में लगातार बढ़ती से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार चला गया। तीन इलाकों में यह 35 डिग्री से भी अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार-पांच दिन तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को हल्की बारिश जरूर हो सकती है।

यूपी-बिहार में सामान्य रहेगा मौसम

वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के ज्यादातर शहरों का मौसम सामान्य ही रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ जिलों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान मेघालय, असम, अरूणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, आज मध्य, दक्षिण व पूर्वी भारत में आज मौसम सामान्य ही रहेगा। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.