नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन..

 नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि लंबे समय से सीता दहल बीमार चल रही थीं। करीब दो साल पहले पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मुंबई भी आए थे। उ

HIGHLIGHTS

  1. नेपाल के पीएम की पत्नी सीता दहल का निधन।
  2. सीता दहल ने 69 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस।
  3. लंबे समय से बीमार थीं सीता दहल।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दहल का बुधवार को निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। सीता दहल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 

दिल का दौरा पड़ने से निधन

नेपाल के पीएम की पत्नी ने 69 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। अस्पताल ने उन्हें 8.33 बजे मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से चल रही थीं बीमार

करीब दो साल पहले पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मुंबई भी आए थे। उनकी पत्नी सीता दहल लंबे समय से बीमार थीं। वह पार्किसन जैसे लक्षण वाली दिमागी बीमारी से पीड़ित थीं। 

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं सीता दहल

बता दें कि पीएसपी एक दुर्लभ मस्तिष्क की बीमारी है, जो चलने-फिरने, संतुलन बनाने और आंखों की गति में समस्या पैदा करता है। यह मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं पर असर करता है।

तबीयत बिगड़ने पर आईसूयी में हुई थीं भर्ती

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में तबीयत बिगड़ने के बाद सीता दहल को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उन्हें आगे के इलाज के लिए भारत के साथ-साथ नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

डॉक्टरों के मुताबिक, पीएसपी एक दुर्लभ बीमारी है और एक लाख लोगों में से केवल 5-6 लोगों में ही देखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.