पिता के सामने जबरन किया अपहरण ,लड़की मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी घर..

तेलंगाना में एक 18 वर्षीय लड़की का सरेआम अपहरण कर लिया गया। कार सवार कुछ बदमाशों ने लड़की का उसके पिता के सामने अपहरण कर लिया। लड़की सिरसिल्ला जिले में एक मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रही थी।

 तेलंगाना के सिरसिल्ला जिले में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण उस समय कर लिया गया, जब वह अपने पिता के साथ थी। अपहरणकर्ताओं ने सरेआम उसका अपहरण किया और गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई घटना

बता दें कि ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें कार सवार कुछ बदमाश लड़की का अपहरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 23 का सेकंड में वीडियो में दिखाई देता है कि सफेद कार में सवार कुछ बदमाश क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उस कुछ लोग कार से उतरते हैं। तभी वहां अपने पिता के साथ मौजूद एक लड़की को एक बदमाश ने पकड़ लिया।

अपने पिता के साथ मंदिर से घर लौट रही थी लड़की

जानकारी के अनुसार, लड़की एक मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रही थीं। हालांकि, लड़की का पिता कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने जबरन उसे गाड़ी में बैठाया और वहां से भाग गए। इस बीच लड़की के पिता ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह कुछ नहीं कर सका। बता

Leave a Reply

Your email address will not be published.