प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कर्नाटक दौरे पर विवादित बयान ,दर्ज कराई शिकायत..

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि उन्होंने कर्नाटक दौरे पर विवादित बयान दिया था।

कर्नाटक दौरे के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषण देने के संबंध में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने शिमोगा के एसपी जीके मिथुन कुमार के समक्ष दर्ज कराई है। उन्होंने इसकी एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी भेजी है।

शिकायतकर्ता दर्ज कराई प्रज्ञा सिंह के खिलाफ शिकायत

शिकायतकर्ता ने कहा है कि प्रज्ञा सिंह का भाषण अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हथियारों के इस्तेमाल का खुला आह्वान है। उनके भाषण से समुदाय विशेष के खिलाफ असहिष्णुता, घृणा और हिंसा बढ़ सकती है, जो एक तरह से अपराध है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर आक्रोश से भरा बयान दिया था।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिया था विवादित बयान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। हिंदुओं को अपने घरों में धारदार हथियार रखना चाहिए, पता नहीं कब इसकी आवश्यकता पड़ जाए। लव जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि यह उनकी (मुस्लिमों) की परंपरा है। उन्हें जब कुछ नहीं मिलता तो वे लव जिहाद करते हैं। उनके प्यार में भी जिहाद होता है। हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं। एक सन्यासी अपने भगवान से प्रेम करता है। वह हिंदू जागरण वेदिका के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रही थीं।

प्रज्ञा ठाकुर के भाषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ¨सह ठाकुर के बयान को हेट स्पीच (नफरती भाषण) बताया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा के खिलाफ वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.