रूस से मेक्सिको का आयात 2022 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा

रूस से मेक्सिको का आयात 2022 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ गया है। बैंक आफ मेक्सिको के अनुसार रूस से मेक्सिको की आयात की मात्रा 2022 की पहली छमाही में 1.193 बिलियन अमेरिकी डालर थी जो पिछले साल से 20.85 फीसदी ज्यादा है।

बैंक आफ  मैक्सिको

के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मेक्सिको ने इस साल जनवरी-जून में रूस से 1.193 बिलियन अमेरिकी डालर का माल आयात किया। जून में, रूस से आयात की मात्रा 275 मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक हो गई, जो मेक्सिको के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है । इससे पहले, मेक्सिको ने केवल मई 2021 में रूस से 283.9 मिलियन अमेरिकी डालर का आयात किया था।

पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा हुआ आयात

बैंक आफ मेक्सिको के अनुसार, 2022 की पहली छमाही में, रूस से मेक्सिको के आयात की मात्रा 1.193 बिलियन अमेरिकी डालर थी। यह पिछले साल के आंकड़े (987.6 मिलियन अमेरिकी डालर) से 20.85 फीसदी ज्यादा है।

मेक्सिको को उर्वरकों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है रूस

रूस मेक्सिको को उर्वरकों का मुख्य अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता है, जिसमें नाइट्रोजन और मिश्रित नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश उर्वरकों के सभी आयातों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। रूस से अन्य महत्वपूर्ण आयातों में रोल्ड स्टील, एल्युमीनियम और सिंथेटिक रबर शामिल हैं।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ शुरू किया सैन्य अभियान

बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच छह महीने से युद्ध चल रहा है। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। तब से अब तक कई यूक्रेनी और रूसी सैनिक मारे गए हैं। 24 अगस्त 2022 को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस था। इस मौके पर रूस ने रेलवे स्टेशन पर हमला किया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए दी।

भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग

भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पहली बार रूस के प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की। संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्यीय शक्तिशाली निकाय ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की को एक बैठक में भाग लेने के लिए वीडियो टेली-कान्फ्रेंस के जरिए आमंत्रित किया।

रूस की आपत्ति वीडियो टेली-कान्फ्रेंस द्वारा राष्ट्रपति जेलेंस्की की भागीदारी से संबंधित थी, जिसपर भारत सहित 12 अन्य देशों ने असहमति जाहिर की। जबकि चीन ने वोटिंग करने से इंकार कर दिया।

विदेश मंत्री ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूक्रेन के लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर कर कहा कि भारत और यूक्रेन के साथ व्यापक संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें कई डोमेन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.