साइकिलिंग और रनिंग से जानें? कैसे कर सकते है आप वेट लॉस

योग करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कई बीमारियों में आराम मिलता है। मोटापा और मधुमेह के मरीजों के लिए योग वरदान साबित होता है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो योग का सहारा ले सकते हैं।

 खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते मोटापा आम समस्या बन गई है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। साल 2022 में कई प्रकार की डाइट प्लान ट्रेंड में रहा है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। साल 2022 में साइकिलिंग से लेकर रनिंग तक ट्रेंड में रहा है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

साइकिलिंग करें

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो साइकिलिंग करने से भी बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिलिंग करें। इससे शरीर में स्टेमिना बढ़ती है। साथ ही कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग करने की सलाह देते हैं। अपनी सुविधा अनुसार आप सुबह या शाम में साइकलिंग कर सकते हैं।

योग करें

योग करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कई बीमारियों में आराम मिलता है। मोटापा और मधुमेह के मरीजों के लिए योग वरदान साबित होता है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसान है, जिन्हें करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वेट लॉस के लिए आप वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, धनुरासन, सर्वांगासन, अधोमुख श्वानासन कर सकते हैं।

रनिंग करें

अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो साइकिलिंग की तरह रनिंग का सहारा ले सकते हैं। इसमें आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती है। महज रनिंग करके आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आप अपने दोस्त के साथ पार्क में रनिंग कर सकते हैं। रनिंग करने से कैलोरी बर्न होती है। साथ ही शरीर में रक्त संचार सही से होता है।

जुंबा डांस करें

आजकल जुंबा डांस ट्रेंडिंग में है। यह करने में बेहद आसान है। आप अपने घर पर जुंबा डांस कर सकते हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन वीडियो का सहारा लेकर जुंबा डांस कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.