‘स्क्विड गेम’ सीजन 2 का फर्स्ट लुक आया सामने

कोरियन थ्रिलर शो ‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था जिसे दुनिया भर में पसंद किया गया। वहीं अब 3 तीन साल बाद इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है। मेकर्स ने गुरुवार को स्क्विड गेम सीजन 2 की पहली झलक शेयर की है। सेओंग गि-हुन की भूमिका निभाने वाले ली जंग-जे का दमदार अवतार देखने को मिला।

कोरियन थ्रिलर शो ‘स्क्विड गेम’ के पहले सीजन के ग्लोबल हिट होने के बाद फैंस ने 3 साल तक इस शो के दूसरे सीजन का इंतजार किया। जो अब जल्द पूरा होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को स्क्विड गेम सीजन दो का पहला लुक जारी किया।

स्क्विड गेम सीजन 2 की पहली झलक

शेयर किए गए वीडियो में स्क्विड गेम की एक झलक दिखाई गई। सेओंग गि-हुन की भूमिका निभाने वाले ली जंग-जे को हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय गहरे नीले रंग का सूट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका पिंक हेयर स्टाइल नजर आ रहा है।

क्लिप की शुरुआत में वह कैमरे की ओर पीठ करके हुए है और फोन पर किसी ने बात करते हुए कहते है “तुम्हें अपने द्वारा किए गए चुनाव पर पछतावा होगा। मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। चाहे कुछ भी करना पड़े।” इसके बाद उन्होंने कॉल काट करते हैं।

जंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग

नेटफ्लिक्स फिलीपींस ने भी अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। आगामी शो से कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “प्लेयर 456 इस साल आने वाले स्क्विड गेम सीजन 2 में कुछ भी करने के लिए तैयार है।” तस्वीरों में जंग-जे, ली ब्युंग-हुन और गोंग यू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.