7 दिनों तक इस वजह से जेल में बंद थे पंकज त्रिपाठी,जानकर उड़ जाएंगे होश

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के वह एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने से पहले एक कड़ा संघर्ष देखा है। छोटे से शहर से आए पंकज त्रिपाठी अपने कॉलेज के दिनों में जेल की हवा खा चुके हैं जिसका खुलासा खुद एक्टर ने कपिल शर्मा के सामने किया।

 पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की एक अलग पहचान और जगह बनाई है।पूरे देशभर में उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है। पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर 2022 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वैसे तो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, लेकिन खुद पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा के शो में ये खुलासा किया था कि जब वह कॉलेज में थे तो उन्हें सात दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था। आखिर क्यों शांत दिखने वाले पंकज त्रिपाठी ने जेल की हवा खाई थी, जानिए हमारे इस आर्टिकल में।

7 दिनों तक इस वजह से जेल में बंद थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की हाल ही में एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो कपिल शर्मा शो के दौरान की है, जहां कपिल पंकज त्रिपाठी को ये कहते हुए नजर आ रहे है कि आपके बारे में ये अफवाह है कि आप कॉलेज के दिनों में सात दिन जेल की हवा भी खा चुके हैं। कपिल ये अफवाह सुनकर खुद भी हैरान रह गए। इस अफवाह का जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कपिल को कहा, ‘ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि सच है’। ये सुनकर कपिल ने फटाक से जेल जाने की वजह पूछी तो पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा, ‘छात्र राजनीति में इनकी तरह मैं भी था। मुझे बहुत पिटाई लगी थी, क्योंकि पुलिस वालों को मारने का तरीका मालूम होता है। वह ऐसे मारते हैं कि फैक्चर हो, देखिए क्या पॉलिटिक्स है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published.