शारदीय नवरात्री के दौरान क्या ना करे?

हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। अक्सर लोग इसकी तैयारियां महीने भर पहले ही करना शुरू कर देते हैं। नवरात्रि का यह पर्व साल में दो बार आता है, जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान नौ देवियों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व सभी पर कृपा बरसता है। साथ ही हमारे जीवन की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। साल की दूसरी नवरात्रि, जिसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है जल्द ही शुरू होने वाली है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस बार रविवार 15 अक्टूबर 2023 से इसकी शुरुआत होगी। 24 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व मां अंबे की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हालांकि इस दौरान कुछ भक्त ऐसी गलती कर देते हैं जिसका बाद में पछतावा होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इस खास दिनों में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

मांसाहारी भोजन 

माता रानी के नौ दिन के उपवास सभी के लिए बहुत खास होते है। इस दौरान सभी मां दुर्गा की पूजा करते हैं। ऐसे में मांसाहारी भोजन का परहेज रखें। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को भी इसे खाने की इजाजत न दें।

लहसुन-प्याज से करें परहेज 

नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाया जाता है। इस दौरान भूलकर भी प्याज और लहसुन का उपयोग घर में न करें। पुराने समय से ही लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है। 

बाल या नाखून काटना

अक्सर लोग नवरात्रि में नाखून काट लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत में बाल और नाखून का काटना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा ना करने की सलाह दी जाती है।

शराब और तंबाकू

शराब और तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अक्सर लोग नवरात्रि में भी शराब का सेवन कर लेते हैं। इस दौरान देवी मां की आराधना की जाती है। इसलिए इन सभी चीजों से दूर रहें।

भोजन बर्बाद न करें

आम दिनों में भी भोजन बर्बाद करना पाप के समान है। हमे कभी भी खाने को बर्बाद नहीं करना चाहिए। ये बेहद अपमानजनक माना जाता है। नवरात्रि में ऐसा भूलकर भी न करें। इस दौरान आपको संयम बरतने की आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.