पंजाब में हुई आंधी और बरसात से दिन की शुरुआत

काले बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। इसके बाद तेज बारिश और साथ चलती ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। 

पंजाब में सोमवार को मौसम बदल गया। सोमवार सुबह कई इलाकों में बरसात हुई। लुधियाना में सुबह सात बजे इतने बादल छाए कि लगा रात हो गई। काले बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। इसके बाद तेज बारिश और साथ चलती ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। इसके अलावा मोगा, मुक्तसर, नवांशहर, जालंधर और फरीदकोट में भी बरसात हुई।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग ने दो दिन पहले ही मौसम विभाग द्वारा जारी बरसात के अलर्ट को लेकर मंडी बोर्ड के अधिकारियों को धान की संभाल के प्रबंध मुकम्मल करने के निर्देश दे दिए थे। मगर इसके बावजूद प्रबंध पूरे नहीं किए गए जिसके चलते सोमवार लगातार दूसरे दिन मंडी में पड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.