आंतों को स्वस्थ बनाए रखेंगे ये आठ सुपर फूड्स

सेहतमंद रहने के लिए हमारी गट हेल्थ का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होती है। हालांकि बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतें इन दिनों लोगों की सेहत को काफी प्रभावित करती है। ऐसे में सही डाइट की मदद से आप अपनी आंतों को स्वस्थ बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं हेल्दी गट के लिए जरूरी फूड्स आइटम्स के बारे में-

एक स्वस्थ शरीर के लिए गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य का स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी है। हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में हमारी आंतों का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर यही कमजोर पड़ जाएं, तो हमारा पूरा का पूरा डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो जाता है।

ऐसे में अगर आप पाचन संबंधित किसी भी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो पहले आप अपने गट हेल्थ का ध्यान रखें। इसके लिए आपको अपने खाने में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करना करना पड़ेगा। साथ ही ऑयली फूड्स और बेकरी आइटम से दूरी भी बनाए रखनी होगी। इसके अलावा आंतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ सुपर फूड्स को डाइट शामिल करना भी जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-

दही और छाछ से बनी चीजें
कैल्शियम,फाइबर और प्रोटीन से भरपूर दही हमारे आंतों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है। इतना ही नहीं ये आंतों की परत में सुधार कर इनकी सूजन को कम करने, गठिया और अस्थमा जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

आलूबुखारा
खट्टा मीठा सा ये फल फाइबर से भरपूर होता है, जो कि हमारी आंतों को डिटॉक्स कर उसकी सफाई करता है और अंदर से मजबूत बनाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में बहुत सारे फाइबर और मिनरल पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हमारी आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

चिया सीड्स
ये फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरे होते हैं, जो हमारी आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

किवी
इसमें मौजूद विटामिन सी और बहुत सारे पोषक तत्व हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाकर आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

प्याज
इसमें मौजूद पोषक तत्वों से आंतों के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है। साथ ही प्याज में मौजूद प्रोबायोटिक इंसुलिन हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है।

अलसी के बीज
फाइबर से भरपूर अलसी के बीज आंतों को डिटॉक्स कर उन्हें नई जिंदगी देने का काम करते हैं।

सेब
पेक्टिन और फाइबर से भरपूर सेब आंतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.