आज जारी होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED 2024) और UCEED दोनों परीक्षाएं 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं। पार्ट-ए की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। सीईईडी में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मास्टर ऑफ डिजाइन सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट की घोषणा आज की जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे आज, 6 मार्च को सीईईडी 2023 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर रिलीज करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर पाएंगे। परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 12 मार्च है। बता दें कि इस परीक्षा को पास करने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में कई MDes सहित अन्य प्रोगाम में दाखिले के लिए योग्य होंगे।

CEED 2024 Exam Result 2024: 21 जनवरी को हुई थी परीक्षा

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED 2024) परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। पार्ट ए के लिए सीईईडी 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।

CEED 2024 Exam Result 2024: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट जांचने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। पेज पर उपलब्ध “CEED 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

UCEED Result 2024: 8 मार्च को जारी होंगे यूसीईईडी परिणाम

यूसीईईडी 2024 के परिणाम 8 मार्च को घोषित किए जाएंगे। यूसीईईडी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार uceed.iitb.ac.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। नतीजों की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद ही परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.