इन चीजों से होती है पेट से जुड़ी प्रॉब्लम दूर..

दूध पीना बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी मिलाना सही नहीं होता बल्कि इसकी जगह आप गुड़ मिलाएं और पाएं ढेर सारे फायदे।

दूध पीना बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद नहीं पसंद होता जिसके लिए वो इसमें चीनी, कॉफी पाउडर और भी दूसरी चीज़ें मिलाकर इसे टेस्टी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीनी भले ही दूध का स्वाद बढ़ाती है लेकिन ये सेहत के लिए बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मानें तो दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को दोगुना पोषण मिलता है। गुड़ कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो कई सारी शारीरिक समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

पेट से जुड़ी प्रॉब्लम होती हैं दूर

खाने के बाद गुड़ खाने का रिवाज़ काफी पुराना है लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो बता दें कि गुड डाइजेशन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो खाली गुड़ खाने की वजह आप इसे दूध में मिलाकर भी पिएं। दूध में मौजूद एंटासिड गुड़ के डाइजेस्टिव एजेंट के साथ मिलकर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।

नहीं होती एनीमिया की प्रॉब्लम 

एनीमिया की प्रॉब्लम दूर करने में भी दूध के साथ गुड़ का सेवन अत्यंत लाभकारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण मौजूद होते हैं। जिससे ये समस्या दूर होती है।

वजन घटने में मददगार

वजन कम करने में भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना बेहद असरदार है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम शरीर में जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। तो वहीं, दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन की वजह से पेट भरा रहता है, भूख कम लगती है। जिससे मोटापा आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

नींद न आने की प्रॉब्लम से छुटकारा

इतना ही नहीं दूध में गुड़ मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। गुड में मौजूद पोषक तत्व हमारे ब्लड को प्यूरीफाई करते हैं और बॉडी में एनर्जी बनाए रखते हैं। इसे पीने से शरीर रिलैक्स होता है। नींद अच्छी आती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध के साथ गुड़ का सेवन त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे, खुजली की समस्या अक्सर ही बनी रहती है, तब तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे त्वचा पर बैक्टीरियल ग्रोथ कम करने में मदद मिलती है।

बाल होते हैं मजबूत 

गुड़ मिले दूध को पीने से बालों को भी मजबूती मिलती है। गुड में अच्छी-खासी मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं दूध में कैल्शियम, बायोटिन और पैंटोथैनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। इसे पीने से बालों का झड़ना भी कम होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.