कार्तिक मास में करवा चौथ से लेकर दिवाली तक पड़ रही है ये व्रत ,यहां देखें पूरी लिस्ट

 हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के प्रि. माह में से एक कार्तिक मास में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। कार्तिक मास में कलवा चौथ से लेकर दिवाली तक पड़ रही है। देखें पूरी लिस्ट

 भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित कार्तिक माह 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह माह सबसे उत्तम माना जाता है। कार्तिक माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। इस मास करवा चौथ, दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, देवउठनी एकादशी, आंवला नवमी आदि पड़ते हैं। इस माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ तुलसी के पौधे की पूजा करने के साथ शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। जानिए कार्तिक मास 2022 में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी मास है। इसके साथ ही देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु जाग जाएंगे और जगत का पालनहार खुद करने लगेंगे।

कार्तिक मास 2022 व्रत और त्योहार

13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

14 अक्टूबर, शुक्रवार-  रोहिणी व्रत

17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति , कालाष्टमी , अहोई अष्टमी

21  अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी , वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी

23  अक्टूबर, रविवार- काली चौदस , प्रदोष व्रत , धनतेरस , मास शिवरात्रि

24  अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी , दिवाली

25  अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या , भौमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा

26  अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन , अन्नकूट , भाई दूज

28 अक्टूबर, गुरुवार-  वरद चतुर्थी

29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी

30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी , छठ पूजा

31 अक्टूबर, सोमवार- सोमवार व्रत

01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत

02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी

03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध

04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी

05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह , प्रदोष व्रत

06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत

07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली

08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा , कार्तिक पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published.