भारतीय सर्राफा बाजारों ने सोना-चांदी के रेट्स किए जारी, जाने क्या है आज के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 14 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर-बरेली में सोना-चांदी दोनों में बढ़त दिखाई दी। गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। आगरा में सोने में बढ़त और चांदी में गिरावट दिखी। 

कानपुर में सोना और चांदी दोनों में बढ़ोतरी दिखाई दी। मंगलवार को सोना 53400 प्रति दस ग्राम और चांदी 65200 प्रति किलो रही। बुधवार को सोना 53700 प्रति  दस ग्राम और चांदी 65700 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने में बढ़त और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।  मंगलवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 64800 प्रति किलो रही। बुधवार को सोना 53900 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो रही।

 गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दिखाई दी है।  मंगलवार को सोना 55500 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही।  बुधवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना-चांदी दोनों में बढ़त दिखाई दी।  मंगलवार को सोना 53600 प्रति दस ग्राम और चांदी 64000 प्रति किलो रही।  बुधवार को सोना 54150 प्रति दस ग्राम और चांदी 64100 प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.