आज मनाया जाएगा नवरोज

नवरोज एक ऐसा पारसी पर्व है जो सर्दियों के अंत और नई ऋतु के आगमन को दर्शाता है। पारसी संस्कृति में इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह प्राचीन ईरानी त्योहार अलग-अलग देश में अलग-अलग समय पर परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को नवरोज की शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं।

कैसे मनाया जाता है नवरोज
इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और बहुत ही अच्छे से घर को सजाते हैं। इस दौरान लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को उपहार देते हैं और एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इस दौरान तरह-तरह के पारम्परिक पकवान भी बनाए जाते हैं। इस विशेष अवसर पर पारसी लोग पारंपरिक वस्त्र पहनकर नाचते-गाते हैं। इसके साथ ही राजा जमशेद की पूजा की जाती है।

नवरोज की शुभकामनाएं
नवरोज की सुबह आपके जीवन को नई आशाओं,

नई आकांक्षाओं और नई शुरुआतों से भर दे।

नवरोज़ मुबारक!

घर में आई खुशियों की बधाई

पुराने साल को करो अलविदा

मिलकर मनाओ पारसी नववर्ष मेरे भाई

नवरोज मुबारक।

आपको नवरोज की शुभकामनाएं

जो सूरज से भी अधिक चमकीला हो

और आपके दिल में गर्मी लाए।

नवरोज मुबारक!

नववर्ष के पावन पर्व पर है यही शुभ संदेश

हर दिन आपके जीवन में आएं खुशियां विशेष।

नवरोज मुबारक।

उत्सव शुरू होने दीजिए!

नवरोज का जश्न मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं!

यह पारसी नव वर्ष आपके जीवन में असीम खुशियाँ और आनंद लेकर आए।

नवरोज आया, साथ नया साल लाया

इस नव वर्ष में आओ मिल लें गले

और मनाएं नवरोज दिल से।

नवरोज मुबारक।

मेरे सभी मित्रों और उनके प्रियजनों को नवरोज की शुभकामनाए!

मुझे आशा है कि आप अच्छा समय बिताएंगे

और अपने परिवार के साथ यह दिन मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.