दिल्ली में जेएनयू परिसर में स्पाेर्ट्स बाइक से हादसा,पैदल जाते छात्र की टक्कर से मौत

हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्पाेर्ट्स बाइक पर सवार दो छात्रों ने पैदल जा रहे दो छात्रों को रविवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरा बाइक सवार विशाल कुमार, पैदल छात्र सचिन शर्मा व मृगांक यादव अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें सचिन और विशाल की हालत नाजुक है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि जेएनयू परिसर में गोदावरी बस स्टाॅप के पास यह हादसा रविवार तड़के हुआ। रशियन भाषा के स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र अंशु कुमार मूलरूप से बिहार के गया का निवासी था। वह जेएनयू के सतलुज हॉस्टल में रह रहा था। वह अपने मित्र विशाल कुमार के साथ स्पोर्ट्स बाइक से जेएनयू में काम से जा रहा था। मूलरूप से गया का निवासी विशाल पीछे बैठा हुआ था।

बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। गोदावरी बस स्टाॅप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव को टक्कर मार दी। मूलरूप रूप से राजस्थान के झुंझनू निवासी सचिन पेरियार हॉस्टल में रहता है। वह जेएनयू से राजनीतिक विज्ञान में एमए कर रहा है। वहीं मूलरूप से अलीगढ़ के गांव छोड़ा निवासी मृगांक सतलुज हॉस्टल में   रहता है। वह जेएनयू से राजनीतिक विज्ञान में एमए (द्वितीय वर्ष) कर रहा है।

दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
मयूर विहार में बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त आकाश (22) के रूप में हुई। पुलिस आकाश के दोस्त राजदीप बैसला से पूछताछ कर रही है। आकाश करावल नगर की ढाका मेडिकल वाली गली में रहता था। परिवार में पिता राम किशन व अन्य सदस्य है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इसका दोस्त राजदीप बैंसला करावल नगर के मुकुंद विहार की गली नंबर-2 में रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published.