शिक्षा से ही देश व समाज का उत्थान संभव…

अमानीगंज-अयोध्या। संत भीखादास रामजस समूह मोहली का 41 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समूह के शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिश्रम से पढ़ाई कर सफलता हासिल करें। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश और समाज का उत्थान संभव है। देश की उन्नति का भार इसी भावी पीढ़ी के कंधों पर है। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दे रही है।
    प्रधानाचार्य डॉ रमेश मिश्रा ने कहा कि संत भीखा दास रामजस शिक्षण समूह की संस्थाएं निरंतर शिक्षा की ज्योति जला रही हैं, अनेक छात्र संस्थान में अध्ययन कर देश के कोने-कोने में नाम रोशन कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि विनम्रता इस महाविद्यालय परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।  संस्थान के संस्थापक डॉ एनसी तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना और उसे निरंतर प्रगति पर ले जाने में क्षेत्रवासियों का हमेशा सहयोग रहा है, उन्होंने आंगुतकों का आभार प्रकट किया। अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समूह के प्राचार्य डॉ सर्वेश कुमार तिवारी, निदेशक डॉ शैलेष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ देव कुमार दुबे ने किया। संस्थान के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र तिवारी, बब्बन शुक्ला, शिक्षक नेता जय हिन्द सिंह, नीरज मिश्रा, भूपेंद्र तिवारी, शिवम् तिवारी , श्रीहरि तिवारी, ओम हरि तिवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वेद प्रकाश द्विवेदी, भवानी फेर मिश्र, बंशीधर द्विवेदी, संदीप शुक्ला, मनोज दुबे, सुधाकर सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अरूण  द्विवेदी, ज्ञानधर दूबे, राधिका प्रसाद पाण्डेय, शीतला वाजपेई, कृष्ण केवल मिश्र सहित भारी संख्या में अनेक विद्यालयो के प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं सामाजिक लोग संत भीखा दास ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.