स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता कार्यशाला में विमर्श

बस्ती। मां गायत्री फाउन्डेशन व राष्ट्रीय सेवा योजना शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज की सुभाष चंद्र बोस इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई  के संयुक्त तत्वाधान में जिला महिला चिकित्सालय बस्ती के सहयोग से विश्व यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री फाउंडेशन के प्रबंधक नीरज पाण्डेय, अध्यक्ष सुप्रिया पाण्डेय एवं डॉक्टर संतोष कुमार मौर्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर  किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र बोस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर त्रिलोकी नाथ द्वारा किया गया। स्टाफ नर्स बबीता मिश्रा द्वारा स्वयंसेवक सेविकाओं को यौन समस्याओं के प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही डॉक्टर संतोष कुमार मौर्य में भी स्वयं सेविकाओं को महिला के प्रति बिगड़ते स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर अपना वक्तव्य दिया। कुछ स्वयं सेविकाओं ने स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न किए, जिनके  उत्तर स्टाफ नर्स बबीता मिश्रा एवं अध्यक्ष सुप्रिया पाण्डेय द्वारा दिया गया । इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ ही महाविद्यालय की अन्य छात्राएं एवं एन.सी.सी. की छात्राएं भी उपस्थित रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.