विश्व पर्यटन दिवस: गोवा सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी हितधारक बैठक का आयोजन किया

गोवा सरकार ने शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य की अब तक की सबसे बड़ी पर्यटन हितधारक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पर्यटन उद्योग के दिग्गजों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह आयोजन ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) और एसकेएएल इंटरनेशनल गोवा के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम एक महीने तक चली पर्यटन दिवस से जुड़ी गतिविधियों का समापन भी था, जिनका उद्देश्य गोवा के समावेशी और टिकाऊ पर्यटन के नजरिये को प्रदर्शित करना था।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे, पर्यटन निदेशक केदार नाइक, गोवा पर्यटन विकास निगम (जीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक कुलदीप अरोलकर और ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के अध्यक्ष जैक सुखीजा ने भाग लिया। खाऊंटे ने इस अवसर पर कहा, विश्व पर्यटन दिवस उन अनदेखे हाथों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है जो इस उद्योग को मजबूती प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, हमारा भोजन अतीत और भविष्य के बीच एक सेतु है। विविधताओं का यह सह-अस्तित्व ही गोवा को विशिष्ट बनाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की यह प्रगति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की बदौलत संभव हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.