दिल्ली की मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर बृहस्पतिवार को स्वदेशी मेले का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी के कारीगरों की कला को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित स्वदेशी मेला 11 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में एक जिला एक उत्पाद पर चर्चा हो रही है इसलिए मैंने हमारे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (उद्योग मंत्री) से पूछा कि चाट-पकौड़े के अलावा दिल्ली की क्या विशेषता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दिल्ली के कारीगरों की कारीगरी को बढ़ावा देना चाहते हैं ताकि वे न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त करें।’’ गुप्ता ने लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की सलाह दी और याद दिलाया कि किस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ये हथियार के रूप में उभरे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर बन पाएंगे और स्वदेशी ही वह हथियार है जिससे देश को आजादी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.