दमदार किरदार में दिखीं अभिनेत्री
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने नए शो मिसेज देशपांडे के साथ ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बना शो मिसेज देशपांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने नए शो मिसेज देशपांडे के साथ ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बना शो मिसेज देशपांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। माधुरी के साथ डायरेक्टर नागेश और को-स्टार प्रियांशु चटर्जी भी मौजूद थे।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि माधुरी दीक्षित का किरदार कुछ लोगों को रस्सी के जरिए मार देता है। पुलिस केस की जांच करती है और कहती है कि इन लोगों को नायलॉन की रस्सी से मारा गया है और शीशे के सामने बॉडी को रखा गया है। लगता है 25 साल पहले वाली कोई सीरियल किलर है।
ट्रेलर में पुलिस माधुरी से पूछताछ करती हैं। माधुरी कहती हैं, मैं यहां अंदर हूं। इसका मतलब कोई बाहर है, जो मेरी नकल कर रहा है। इसके बाद माधुरी पुलिस वाले से डील करती हैं। वह कहती हैं आपको मेरी मदद की जरूरत है लेकिन मुझे बदले में कुछ चाहिए। फिर वह जांच में पुलिस की मदद करती हैं। हालांकि ट्रेलर में यह पता नहीं चल पाया कि असली कातिल कौन है?
मिसेज देशपांडे शो के ट्रेलर को कई दर्शकों ने पसंद किया है। वह इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है माधुरी दीक्षित को इस तरह इससे पहले कभी नहीं देखा। एक दूसरे यूजर ने लिखा है स्क्रीन पर राज करने रानी दोबारा आ गई है। एक और यूजर ने लिखा है यह शो कमाल का होने वाला है। माधुरी दीक्षित हमेशा चमकती हैं। यह एक्ट्रेस सुपरस्टार है।
माधुरी दीक्षित ने आने वाली थ्रिलर सीरीजी में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है। क्योंकि वह इसे अब तक निभाए गए सबसे मल्टी-लेयर्ड कैरेक्टर्स में से एक कहती हैं। माधुरी दीक्षित का यह शो 19 दिसंबर 2025 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने कुकुनूर मूवीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper